टीवी मसाला

Bigg Boss 18: नॉमिनेशन के जाल में फंसते ही सारा ने करण पर निकाली भड़ास, 'बाप' का ताना देकर मुंह पर फेंका पानी

Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan and Karan Veer Mehra ugly fight: बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) आपस में बहस करते दिखाई देते हैं। बात इतनी बढ़ जाती हैं कि सारा, करण के मुंह पर पानी फेक देती है। आइए देखते हैं।

Image

Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan and Karan Veer Mehra ugly fight

Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan and Karan Veer Mehra ugly fight: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस 18 में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट के बीच घर में चल रहे झगड़ों ने फैंस को शो से बांधा हुआ है। धीरे-धीरे करके सभी घरवालों के असली रंग भी सामने आ रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो साझा किया है जिसमें करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) आपस में बहस करते दिखाई देते हैं। इसी बहस के दौरान सारा अरफीन अपना आपा खो देती हैं और बत्तमीजी पर उतर आती हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर नजर डालें।

बिग बॉस 18 के मेकर्स ने नया प्रोमो साझा किया है। इस प्रोमो की शुरूआत सारा अरफीन से होती हैं, जिसमें वह करणवीर मेहरा से बोलती दिखाई दे रही हैं कि 'क्या तुम बात करना चाहते हो? तभी करण अपना जिम छोड़ कर आते हैं और बोलते हैं कि हाँ बिल्कुल! सारा अरफीन से सवाल करते हुए करण बोलते हैं कि "आपकी ड्यूटी नहीं थी रात को खाना बनाने की तो फिरआपने खाना क्यों बनाया। अपने किसी से पूछा, आपको किसने खाना बनाने को बोला? इस पर सारा बत्तमीजी से जवाब देते हुए बोलती हैं कि 'तेरे बाप ने बोला।' करण बोलते हैं कि और कुछ बोलने को है? इसी बहस के दौरान सारा अपना आपा खो देती हैं और करण के मुंह पर पानी फेंक देती है। ऐसे में वीकेंड के वार सलमान खान, सारा अरफीन को क्या सबक सिखाते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

इस प्रोमो के सामने आने के बाद सभी करण वीर मेहरा को सपोर्ट कर रहे हैं और सारा अरफीन खान को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा "जब भी यह नॉमिनेट होती हैं ऐसे ही पागलों की तरह करती है।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article