Bigg Boss 18: मीडिया राउंड में ईशा सिंह को मिला 'चुगली आंटी' का टैग, पोल खुलते ही धुआं-धुआं हुईं एक्ट्रेस

Bigg Boss 18 Eisha Singh Gets Chugli Aunty Tag: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में मीडिया कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें ईशा सिंह की जमकर क्लास लगी। एक मीडिया पर्सन ने तो ईशा सिंह को चुगली आंटी का टैग तक दे दिया। ईशा सिंह की पोल खुलने पर दर्शक भी जमकर तालियां बजा रहे हैं।

Bigg Boss 18 Eisha Singh Gets Chugli Aunty Tag: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में फिनाले के चंद दिन ही बाकी रह गए हैं। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स आगे निकलने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। "बिग बॉस 18' में बीते दिन मीडिया कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। लेकिन ईशा सिंह पर सवालों की बौछार होती नजर आई। यहां तक कि जो सवाल ईशा के लिए दर्शकों के मन में थे, वो सवाल भी मीडिया ने एक्ट्रेस से पूछे। इतना ही नहीं, मीडिया कॉन्फ्रेंस में ईशा सिंह (Eisha Singh) को चुगली आंटी का टैग तक दे दिया गया। हैरत की बात तो यह है कि 'बिग बॉस 18' में मीडिया राउंड के दौरान ईशा सिंह की पोल खुलता देख दर्शकों को बहुत खुशी हुई।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में ईशा सिंह (Eisha Singh) से एक पत्रकार ने सवाल किया कि आपका कहना है कि घर में करण नैरेटिव बनाते हैं। लेकिन घर में ऐसा कोई नहीं बचा है, जो आया है और गया भी है, सबसे ज्यादा आपने नैरेटिव सेट किया है। आपने सबको लेकर चुगली की है। आपको चुगली गैंग का सरगना कहा जाता है। आपने सबके नाम रखे हैं। करण को आपने मिट्टी का तेल कहा, दिग्विजय को आपने नपती कहा। करण वीर मेहरा के लिये आपने कहा था कि उनका दो बार तलाक हुआ है तो वो अंदर से मर चुके हैं। पत्रकार की इस बात पर ईशा सिंह ने कहा कि मैंने ये नहीं कहा। लेकिन पत्रकार ने कहा कि आपने ये कहा है।

End of Feed