Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rishabh Jaiswal Proposed Girlfriend Shreya Kalra: टीवी के धमाकेदार शो "ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर जगह बनाई हुई है। लेकिन इन सबसे इतर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlat Hai) के कृष के हाथ जल्द ही पीले हो सकते हैं। दरअसल, हाल ही में कृष का रोल निभाने वाले ऋषभ जैसवाल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते नजर आए। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम ऋषभ जैसवाल (Rishabh Jaiswal) का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlat Hai) एक्टर ऋषभ जैसवाल (Rishabh Jaiswal) अपने वीडियो में घुटनों पर बैठे नजर आए और उनके हाथ में अंगूठी दिखाई दी। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा बेहद खुश नजर आईं। ऋषभ जैसवाल और श्रेया कालरा ने एक-दूजे को खुशी से गले लगाया। वीडियो में दोनों रोमांस में चूर नजर आए, जिसे देख फैंस भी उनकी बलाएं लेते नहीं थक रहे। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा दिखाई दिया, "अब तक का बेस्ट कैप्शन।"
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlat Hai) एक्टर ऋषभ जैसवाल (Rishabh Jaiswal) और श्रेया कालरा का वीडियो देख फैंस की खुशी तो सातवें आसमान पर नजर आई। लेकिन कुछ फैंस इस बात पर कंफ्यूज रहे कि ये सच है या फिर एक्टर्स ने यूं ही रील वीडियो शेयर किया है। एक यूजर ने सवाल करते हुए लिखा, "म्यूजिक वीडियो तो नहीं है ना कोई?" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या ये सच है? मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।" बता दें कि ऋषभ जैसवाल और श्रेया कालरा एक-दूजे को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। उनकी जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है।
