Bigg Boss 18 Avinash Mishra talk about Chum Darang: बिग बॉस सीजन 18( Bigg Boss 18) में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो के स्ट्रॉंग सदस्य में से एक दिग्विजय राठी ( Digvijay Rathee) को घर के बाहर का रास्ता दिखाया गया। दिग्विजय राठी घर में तो सबके दोस्त थे ही घर के बाहर भी उनके लाखों फैंस हैं। दिग्विजय राठी के जाने से घर में अलग ही माहौल बन गया। एक तरफ जहां चूम दरांग( Chum Darang) का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं विवियन डिसेना, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा पीठ पीछे क्या बात कर रहे हैं, आइए आपको बताते हैं
दिग्विजय राठी ( Digvijay Rathee) के जाने पर चूम दरांग फुट-फूटकर रोने लगी। चूम से सारा इल्जाम श्रुतिका अर्जुन( Shrutika Arjun) पर लगाया, जिसे सभी ने मिलकर टाइमगॉड बनाया था। चूम को रोता हुआ देखकर विवियन डिसेना( Vivian Dsena) , ईशा सिंह( Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा ( Avinash Mishra) बात करते हैं। विवियन डिसेना कहते हैं 'साला तुम सोच रहे हो चूम भोली है, भोली नहीं है वो गोली है, बहुत शातिर दिमाग है वो'। ईशा सिंह भी विवियन की बात से सहमत होती है।
अविनाश मिश्रा ने कहा सबसे सेफ है चूम दरांग
तभी अविनाश मिश्रा कहते हैं कि बिग बॉस में इस समय सबसे सेफ.......मैं जानता हूं ये बात कई लोगों को बुरी लगेगी जो मैं बोल रहा हूं..... वो है चूम। उन्होंने चूम दरांग को सबसे सेफ सदस्य का टैग दिया है। तीनों दोस्त मिलकर दिग्विजय के जाने की बात करते नजर आए। बताते चले कि दिग्विजय राठी को विवियन डिसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, रजत दलाल, कशिश कपूर, सारा अरफीन खान, एडिन रोज और यामिनी गौतम ने नॉमिनेट किया था।
