Bigg Boss 18: पिता के निधन से टूटी एडिन रोज ने शेयर किया आंसू बहा देने वाला पोस्ट, कहा 'आराम से रहिए दादा'...

Edin Rose Post For Late Father: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की कंटेस्टेंट रह चुकीं एडिन रोज ने हाल ही में अपने पिता को खो दिया। ऐसे में दिल से टूट चुकीं एडिन रोज ने अपने पिता को विदाई देते हुए एक आंसू बहा देने वाला पोस्ट शेयर किया।

Edin Rose Post For Late Father: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 18 की कंटेस्टेंट रह चुकीं एडिन रोज इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया जिसके चलते उनपर मानों दुखों का पहाड़ स गिर गया है। इस खबर से एडिन के फैंस काफी दुखी और उनके पिता के लिए शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एडिन रोज ने अपने पिता को विदाई देते हुए पोस्ट शेयर किया। सिर्फ इतना ही नहीं एडिन ने अपने और पिता संग कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की।

Bigg Boss 18: Edin Rose Post For Late Father

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) फेम एडिन रोज (Edin Rose) ने अपने और पिता की बचपन से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर कि जो इस बात का सबूत है कि एक्ट्रेस कितने दुख में है। बचपन से ही एडिन के पिता ने उन्हे काफी सपोर्ट किया और अपनी पलकों पर बिठाए रखा था। तस्वीरों को कैप्शन देते एडिन ने लिखा कि "जिस दिन आपने मुझे पहली बार गोद में लिया था, उस दिन से लेकर उस दिन तक जब मैंने आखिरी बार आपका हाथ पकड़ा था, मैं आपसे प्यार करती हूँ, दादा, आराम से रहिए।" एडिन रोज के इस पोस्ट को देख फैंस काफी इमोशनल हुए और एक्ट्रेस को हिम्मत रखने की शक्ति दी।

End of Feed