टीवी मसाला

'तुझसे ज्यादा कोई खूबसूरत न लगे'- BB 18 में करण ने कही चुम के लिए रोमांटिक शायरी, दिग्विजय बोले- शादी कब कर रहे हो

Bigg Boss 18 Digvijay Singh and Rajat Dalal Try To Set Chum Darang With Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में दिग्विजय सिंह राठी ने चुम दरांग से करण वीर मेहरा संग शादी के सिलसिले में सवाल किया। यहां तक कि रजत ने भी चुम को बहलाने की कोशिश की।

Image

'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा ने चुम दरांग के लिए कही शायरी

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Tells Shayari For Chum Darang: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा और चुम दरांग की दोस्ती को खूब पसंद किया जाता है। दोनों हर मुसीबत में एक-दूजे के साथ खड़े नजर आते हैं। यहां तक कि 'बिग बॉस 18' के दर्शकों ने चुम दरांग और करण वीर मेहरा का हैशटैग भी बना लिया था, जो कि '#Chumveer' है। खास बात तो यह है कि अब 'बिग बॉस 18' में भी मौजूद लोग चुम दरांग और करण वीर मेहरा को एक करने के लिए जुट गए हैं। दरअसल, बीते दिन 'बिग बॉस 18' में दिखाया गया कि करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने चुम दरांग (Chum Darang) के लिए शायरी कही, जिसके बाद दिग्विजय सिंह राठी ने दोनों से पूछ लिया कि शादी कब कर रहे हो?

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने चुम दरांग (Chum Darang) के लिए कहा, "तुझसे ज्यादा कोई सुंदर भी न लगे। तू मेरे साथ फिरे और किसी को खबर भी न लगे। तुझे उस नजर से देखा है, जिस नजर से तुझे नजर भी न लगे।" करण वीर मेहरा की बातें सुनकर चुम दरांग थंब्स अप करती हैं। वहीं दिग्विजय सिंह राठी पूछ बैठते हैं, "भाई तुम शादी कब कर रहे हो?" इसपर चुम दरांग कहती हैं, "क्यों करण की शादी के पीछे पड़ा हुआ है। वो दो बार कर चुका है, नहीं करना तीसरी बार।" इसपर दिग्विजय राठी ने पूछा कि चुम करण ठीक नहीं है? आपके लिए लायक लड़का कैसा होता है? इसपर चुम दरांग ने जवाब दिया, "जो परिवार को मना ले वो चलेगा।" वहीं दिग्विजय ने करण वीर मेहरा को कहा कि तू मना ले यार। इसपर चुम दरांग तुरंत बोल पड़ीं, "अरुणाचल प्रदेश से बाहर कोई भी नहीं मना पाएगा।" उनकी बातों पर दिग्विजय सिंह राठी ने कहा, "तू भी तो जिद्दी है, मना लेगी तू।"

बता दें कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में दिग्विजय सिंह राठी के अलावा रजत दलाल ने भी चुम दरांग को इशारों-इशारों में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के नाम से छेड़ा। उन्होंने कहा कि अगर तू यहां ढूंढने आई है तो फिर तेरे पास दो ऑप्शन हैं, बग्गा या करण। अब तू देख ले, तुझे किसे चुनना है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article