टीवी मसाला

Mahabharat फ़ेम Shaheer Sheikh लेंगे बिग बॉस 18 में हिस्सा, सलमान खान के शो के लिए मेकर्स ने किया अप्रोच

Shaheer Sheikh approached for bigg boss 18: ​बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म होने के बाद बिग बॉस 18 को लेकर खबरें तेज हो गई हैं। आए दिन कन्टेस्टन्ट के नाम सामने आते रहते हैं। अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 18 के लिए महाभारत स्टार शहीर शेख (Shaheer Sheikh) को अप्रोच किया गया है।

Image

Shaheer Sheikh approached for bigg boss 18

Shaheer Sheikh approached for bigg boss 18: सलमान खान और कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 18 को लेकर खबरें तेज हो गई हैं। बता दें कि हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हुआ था, जिसकी विजेता सना मकबूल बन के उभरी थीं। अब फैंस बेसब्री से बिग बॉस 18 का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान के इस शो को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। बिग बॉस 18 में भाग लेने वाले अलग-अलग कन्टेस्टन्ट के नाम की खबरें भी उठती रहती है लेकिन अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब इस बीच एक रिपोर्ट सामने आ रही है जिसके मुताबिक बिग बॉस 18 के लिए महाभारत स्टार शहीर शेख (Shaheer Sheikh) को शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया गया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक महाभारत स्टार शहीर शेख (Shaheer Sheikh) को बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक अभिनेता ने शो के लिए हामी नहीं भरी है। शहीर शेख के अलावा, सोमी अली,अंजली आनंद, अर्जुन बिजलानी, शोएब इब्राहीम, समीरा रेड्डी, दीपिका आर्या, मानसी श्रीवास्तवा, अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, कनिका मान आदि को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।

बता दें कि बिग बॉस के जरिए सलमान खान एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर वापसी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि बिग बॉस 18 कलर्स टीवी पर 5 अक्टूबर से प्रीमियर होगा। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से जानकारी आने बाकी है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article