Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा संग रोमांटिक बॉन्ड को क्या आगे ले जाएंगी चुम दरांग? कहा 'हम घर में सिर्फ...'

Bigg Boss 18 Chum Darang on Bond with Karan Veer Mehra: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' की फाइनलिस्ट रह चुकीं चुम दरांग ने एक इंटरव्यू के दौरान करण वीर मेहरा संग अपने बॉन्ड को आगे ले जाने पर खुलासा किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।

Bigg Boss 18 Chum Darang on Bond with Karan Veer Mehra: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' से घर-घर मशहूर हुईं चुम दरांग को कोई कैसे भूल सकता है। चुम दरांग ने लाजवाब खेल से खुद को शो के फिनाले तक पहुंचाया। घर में चुम और करण वीर मेहरा की दोस्ती और प्यार ने सभी को खूब एंटरटेन किया था। करण और चुम ने एक दूजे के लिए फीलिंगस को कई बार जमाने के आगे जाहीर किया था। अब शो खत्म हो गया है ऐसे में हर कोई जानना चाहता था कि क्या उन्हे आगे भी दोनों का बॉन्ड देखने को मिलेगा या नहीं।

Bigg Boss 18 Chum Darang on Bond with Karan Veer Mehra

इंटरव्यू के दौरान चुम दरांग (Chum Darang) से पूछा गया कि 'क्या उनका अब भी करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) संग रोमांटिक रिश्ता है? इस सवाल का जवाब देते हुए चुम बताती हैं कि 'करण और मेरी दोस्ती जारी रहेगी। हम लोगों ने सिर्फ घर के अंदर रहने के लिए दोस्ती नहीं की थी। ये रिश्ता घर के बाहर भी जारी रहेगा।' इसी के साथ एक्ट्रेस करण वीर मेहरा की जीत के लिए काफी खुश हैं। लेकिन वो थोड़ी नाराज भी थी की वो ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाईं। शो में कई बार चुम और करण को बाथरूम रोमांस करते हुए भी देखा गया है।

End of Feed