करण वीर मेहरा की जैकेट पहन Chum Darang ने दिखाई क्यूटनेस, कोजी फोटोज देख गार्डन-गार्डन हुआ फैंस का दिल

Bigg Boss 18 Chum Darang Wears Karan Veer Mehra Jacket Photos Viral: 'बिग बॉस 18' में अपने अंदाज से सबका दिल जीतने वाले चुम दरांग और करण वीर मेहरा शो से बाहर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में चुम दरांग और करण वीर मेहरा की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस करण की जैकेट में नजर आईं।

Bigg Boss 18 Chum Darang Wears Karan Veer Mehra Jacket Photos Viral: सलमान खान के धमाकेदार और चर्चित शो 'बिग बॉस 18' ने छोटे पर्दे पर खूब धूम मचाई थी। शो में करण वीर मेहरा और चुम दरांग की बॉन्डिंग को खूब पसंद किया गया। यहां तक कि लोगों ने उन्हें #ChumVeer नाम भी दे दिया था। खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 18' से बाहर भी चुम दरांग और करण वीर मेहरा की बॉन्डिंग और गहरी हो गई है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। वहीं हाल ही में चुम दरांग (Chum Darang) और करण वीर मेहरा की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस अपने गाउन के ऊपर करण वीर मेहरा की जैकेट पहने नजर आईं। चुम दरांग और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की ये फोटो देखते ही देखते चर्चा में आ गई।

चुम दरांग ने पहनी करण वीर मेहरा की जैकेट

End of Feed