टीवी मसाला

Bigg Boss 18: ईशा सिंह को फिनाले के लायक नहीं मानतीं चाहत पांडे, बोलीं- अविनाश की उंगली पकड़कर यहां तक आई

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Slams Eisha Singh For Being In Finale: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से चाहत पांडे का बीते सप्ताह पत्ता कट गया था। वहीं अब चाहत पांडे ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह ईशा सिंह को फिनाले के लायक नहीं मानती हैं।

Image

'बिग बॉस 18' फेम ईशा सिंह पर निकली चाहत पांडे की भड़ास

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Slams Eisha Singh For Being In Finale: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में चाहत पांडे ने हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। चाहत पांडे ने अकेले अपने दम पर बिग बॉस 18 में झंडा गाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हालांकि बीते सप्ताह चाहत पांडे का 'बिग बॉस 18' से पत्ता कट गया, जिसे लेकर दर्शकों के मन में भी नाराजगी थी। दर्शकों का कहना था कि चाहत पांडे 'बिग बॉस 18' के फिनाले में जाने के लायक थीं। एविक्शन के बाद से ही चाहत पांडे 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने ई-टाइम्स को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह ईशा सिंह (Eisha Singh)को फिनाले के लायक नहीं मानतीं। यहां तक कि चाहत पांडे ने 'बिग बॉस' के मेकर्स पर भी सवाल खड़े किये।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से चाहत पांडे के एविक्शन पर कई दर्शकों ने कहा था कि वह फिनाले में जाने के लायक थीं। इसपर चाहत पांडे ने कहा, "बहुत से लोगों ने मुझसे कहा कि मैं फिनाले में जाने की हकदार थी। लेकिन मुझे नहीं पता कि ये भाग्य है या फिर रणणीति, किसी और के सहारे फिनाले में जगह बनाने की। कुछ कंटेस्टेंट्स अपने दम पर आगे बढ़े, क्योंकि उन्हें फैंस से बहुत सपोर्ट मिला। लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने अकेले गेम खेला और मैं 14वें वीक तक गई। सहारे से तो कोई भी आगे बढ़ सकता है। ईशा तो अविनाश की उंगली पकड़कर फिनाले तक पहुंच गई है।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) फेम ईशा सिंह (Eisha Singh) के बारे में बात करते हुए चाहत पांडे ने आगे कहा, "अगर अविनाश नहीं होता तो ईशा का कोई वजूद नहीं होता। वो पूरी तरह से उसके समर्थन पर थी। अगर अविनाश नहीं होता तो ईशा दूसरे या तीसरे वीक में ही निकल जाती। वो फिनाले में पहुंचने के लायक नहीं है।" बता दें कि 'बिग बॉस 18' में चाहत पांडे के कैरेक्टर पर ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिक ने भद्दी बातें कही थीं। लेकिन शो में ये मुद्दा नहीं उठाया गया। इसपर चाहत ने कहा, "उन्हें कुछ नहीं कहा गया, इसलिए उन्हें लगता था कि वो कुछ भी बोल सकते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें टोकना चाहिए था। लेकिन आखिर में ये मेकर्स का फैसला है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article