Bigg Boss 18: Chum Darang को मिला इस बॉलीवुड हसीना का साथ, एक्ट्रेस की जीत के लिए कर रही हैं दुआएं

Bigg Boss 18 Bhumi Pednekar support Chum Darang: बिग बॉस 18 के घर में कैद सभी घरवाले को उनके गेम से चलते फैंस काफी सपोर्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने भी 'बधाई दो' की को-स्टार चुम दारंग (Chum Darang) की तारीफ करते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया है। चलिए रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss 18 Bhumi Pednekar support Chum Darang: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 18 को कलर्स टीवी पर लाइव हुए 2 महीने से अधिक हो चुके हैं। इन दो महीनों में सभी कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे सामने आ चुके हैं। ऐसे में फैंस अपने पसंदीदा स्टार को जिताने के लिए उन्हें जमकर सपोर्ट करने में लगे हैं। इस बीच बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने भी बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की कंटेस्टेंट चुम दारंग को अपना समर्थन दिया है। जो नहीं जानते उनकी जानकारी के लिए बता दें कि चुम दारंग (Chum Darang) ने भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म 'बधाई दो' में काम किया था। चलिए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।

Bigg Boss 18 Bhumi Pednekar support Chum Darang

Bigg Boss 18 Bhumi Pednekar support Chum Darang

बिग बॉस 18 स्टार चुम दारंग (Chum Darang) की टीम ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फिल्म 'बधाई दो' की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। इसी पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने लिखा "चुम मैं तुम्हें सपोर्ट कर रही हूँ (Chum Rooting for you) ।" हालांकि यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड स्टार ने चुम का सपोर्ट किया हो। इससे पहले घर में गेस्ट के तौर पर एंट्री लेकर आईं सान्या मल्होत्रा ने भी चुम दारंग को सपोर्ट किया था।

End of Feed