टीवी मसाला

Bigg Boss 18: घरवालों ने बनाया Avinash Mishra के खिलाफ बड़ा प्लान? चाहत पांडे ने मौके से पहले फेरा पानी

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Birthday: कलर्स टीवी के जाने-माने शो बिग बॉस 18 के घर एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में सभी घरवालों ने मिलकर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के खिलाफ के बड़ा प्लान बनाया है। हालांकि इस प्लेन के पूरा होने से पहले चाहत पांडे उस पर पानी फेर देती हैं। आइए रिपोर्ट पर नजर डालें।

Image

Bigg Boss 18 Avinash Mishra

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Birthday: कलर्स टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने इन दिनों फैंस के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो को शुरू हुए कुछ दो महीने बीत चुके हैं। इन दो महीनों में जहां कुछ कंटेस्टेंटस का गेम खुलकर सामने आया है। वहीं कुछ घरवाले अब भी सुस्त पड़े घूम रहे हैं। इस बीच बिग बीस 18 के घर से एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सभी घरवाले मिलकर 'अविनाश मिश्रा' (Avinash Mishra) के खिलाफ एक बड़ा प्लान बनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि उनका प्लान पूरा होने से पहले ही चाहत पांडे (Chahat Pandey) उस पर पानी फेर देती हैं। चलिए जल्दी से एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर से सामने आ रहे वीडियो में सभी घरवाले लिविंग एरिया में बैठ कर बातें कर रहे होते होते हैं। तभी ईशा बोलती हैं कि 'विवियन 12 बज गए हैं। इस पर एडीन पीछे से बोलती हैं 'ओह मिश्रा का बर्थ्डै।' इस पर विवियन सभी को चुप करते हुए बोलते हैं कि 'सुनो-सुनो मिश्रा आएगा तो उससे कोई बात नहीं करेगा, सब उसे इग्नोर करेंगे।' इस पर ईशा बोलती हैं कि 'चाहत शायद चली गई उसे विश करने।' दूसरी तरफ चाहत भाग कर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के पास जाती हैं और उसे जन्मदिन की बधाई देती हैं। वह अविनाश को बता देती हैं कि 'घरवाले तुम्हारे लिए प्लान बना रहे हैं।'

आगे जब अविनाश रूम से निकल कर बाहर आते हैं तो बोलते हैं कि 'एक्टिंग मत करो यार, पांडे पहले ही चौपट कर चुकी है। अविनाश मिश्रा की बात सुन सभी हंसने लगते हैं और उसे एक-एक करने जन्मदिन की बधाई देने लगते हैं। ईशा सिंह भी प्यार से गले लगाकर अविनाश को 'हैप्पी बर्थ्डै' बोलती हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article