टीवी मसाला

Sunil Pal ने रचा अपनी ही किडनैपिंग का झूठा खेल, पुलिस ने खोली सारी पोल-पट्टी, सच आया सामने

Sunil Pal fake Kidnapping Case: सुनील पाल( Sunil Pal) किडनैपिंग मामले में मेरठ पुलिस ने खुलासा किया है कि सुनील पाल ने अपनी किडनैपिंग की प्लानिंग खुद रची थी। उनका कोई किडनैप नहीं हुआ था, इस मामले में एक ऑडीयो भी सामने आया है जिसमें सच्चाई साफ सुनाई दे रही है।

Image

Sunil Pal fake Kidnapping Case

Sunil Pal fake Kidnapping Case: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल( Sunil Pal) का कुछ दिन पहले अपहरण हो गया था और उनसे फिरौती मांगी गई थी। कॉमेडियन ने बताया था कि किडनैपर ने उनसे 20 लाख की फिरौती मांगी थी, लेकिन मैंने 7.50 लाख देकर पीछा छुड़ा लिया। अब इस कहानी ने एक और मोड़ ले लिया है, पुलिस के अनुसार सुनील पाल का किडनैप नहीं हुआ था उन्होंने खुद ये साजिश रची थी। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

सुनील पाल( Sunil Pal) किडनैपिंग मामले में मेरठ पुलिस ने खुलासा किया है कि सुनील पाल ने अपनी किडनैपिंग की प्लानिंग खुद रची थी। उनका कोई किडनैप नहीं हुआ, पुलिस को सुनील पाल की एक ऑडीयो हाथ लगी है जिसमें वह किडनैपर से बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मैंने कोई शिकायत नहीं की मीडिया और साइबर क्राइम वालों ने ये सब किया है। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस जल्द ही मुंबई पुलिस के साथ मिलकर इसका खुलासा कर सकती है।

बता दें कि कुछ दिन पहले किडनैपर्स ने मेरठ में 6 लाख के गहने खरीदे थे, ज्वेलर व्यापारियों ने इस बात की जानकारी यूपी पुलिस को दी थी कि मुंबई पुलिस ने उनके खाते सील कर दिए है। जिसके बाद पता चला था कि ये सुनील पाल के फिरौती के पैसे हैं। लेकिन, अब सुनील पाल और कुछ किडनैपर्स की ऑडीयो वायरल हो रही है जिसमें सुनील बातचीत करते हुए कह रहे हैं कि मैंने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई, अभी नहीं मिल सकता अभी सेफ नहीं है। हालांकि अभी सच्चाई आनी बाकि है जिसका खुलासा खुद पुलिस ही कर सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article