टीवी मसाला

Bigg Boss 18: राशन के चक्कर में आग में गई अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती, करण वीर मेहरा ने दिखाया ठेंगा

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Rejected Ration Due To Avinash Mishra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में एक बार फिर से राशन की जंग छिड़ने वाली है। शो का हाल ही में प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अविनाश मिश्रा कंटेस्टेंट्स की निजी चीजों को छीनकर उन्हें राशन देते नजर आए।

Image

'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा ने दिखाया अविनाश मिश्रा को तेवर

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Rejected Ration Due To Avinash Mishra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 18' के कुछ कंटेस्टेंट्स जहां पूरे घर को सिर पर उठाए हुए हैं तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो गायब ही हो चुके हैं। 'बिग बॉस 18' में इन दिनों राशन अविनाश मिश्रा के कब्जे में हैं और उन्होंने राशन के लिए घरवालों को तरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का एक प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिसमें घरवालों को राशन के लिए अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के सामने अपनी सबसे कीमती चीज कुर्बान करनी थी।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) अरफीन खान के साथ बैठे होते हैं। वहीं घरवालों को अपनी कीमती चीज कुर्बान कर अविनाश मिश्रा से राशन लेना होता है। एक्ट्रेस ईशा सिंह उन्हें मनाने की कोशिश करती हैं कि उनकी मां की शॉल उनके दिल के सबसे करीब है। लेकिन अविनाश मिश्रा नहीं मानते और अंत में ईशा सिंह को अपनी मां की शॉल जलानी पड़ती है। लेकिन "बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स का गेम यहीं खत्म नहीं होता है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में बारी आती है करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की, जो अपना कुछ भी सामान कुर्बान करने से साफ इंकार कर देते हैं। वो कहते हैं कि मैं अपना सामान तो क्या अपने पैर का नाखून भी इस आदमी की ईगो के लिए कुर्बान नहीं करूंगा। मुझे राशन नहीं चाहिए और मैं भूखा रह लुंगा। 'बिग बॉस 18' के इस प्रोमो वीडियो पर फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अविनाश को पता नहीं है, लेकिन ये धीरे-धीरे विलेन बनता जा रहा है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article