टीवी मसाला

Bigg Boss 18: शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं Hema Sharma? एक्स पति ने किए रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे

Hema Sharma Ex Husband Shocking Revelation: बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) से पिछले हफ्ते ही हेमा शर्मा कम वोटस के कारण घर से बेघर हो गई थी। अब सोशल मीडिया पर्सनालिटी के एक्स पति गौरव सक्सेना ने कई चौंका देने वाले खुलासे किए और बताया कि कैसे हेमा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं।

Image

Bigg Boss 18: Hema Sharma Ex Husband Shocking Revelation

Hema Sharma Ex Husband Shocking Revelation: सोशल मीडिया सेंसेशन हेमा शर्मा अक्सर अपनी वीडियो और तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। सभी का दिल फिर एक बार जीतने हेमा शर्मा टीवी दुनिया के विवादित शो बिग बॉस 18 में एंट्री मारी थी। घर में 2 हफ्ते काटने के बाद हेमा पिछले वीकेंड का वार में शो से बाहर हो गई। कम वोटस के कारण हेमा को घर से जाना पड़ा। इस बीच हेमा के दूसरे एक्स पति गौरव सक्सेना ने शादी को लेकर कई बड़े खुलासे किए जिसे सुन हर कोई दंग रह गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की कंटेस्टेंट रह चुकीं हेमा शर्मा (Hema Sharma) के एक्स पति ने बताया कि हेमा ने मुझसे अपनी पिछले शादी को लेकर बातचीत की और बताया कैसे उन्हे और बेटे को पहले पति द्वारा मारा जाता था। मिलने के 30 दिन के भीतर हेमा मेरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हो गई थी, इसलिए हमे शादी करनी पड़ी। हमने अपने बच्चों को जन्म देने का फैसला किया और 8 जनवरी 2022 में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए। यह खुलासा हेमा को लेकर बड़ा है जिसपर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

गौरव का यह भी मानना है की हेमा एक गोल्ड डिगर हैं। दोनों कि मुलाकात एक मैट्रीमोनियल साइट पर हुई थी और एक दूजे से बात करते करते प्यार हो गया। हेमा ने गौरव को पहली बार मिलने मुंबई बुलाया। बात दें हेमा ने अपने जीवन में दो शादियाँ की और दोनों ही ज्यादा समय तक चल नहीं पाई।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article