Bigg Boss 18: खाने के लिए अविनाश ने रुलाए शिल्पा को खून के आंसू, खुद का पेट भरने चलीं चाहत के खिलाफ खुला मोर्चा

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Fight With Shilpa Shirodkar: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में इन दिनों लगातार जंग हो रही है, कभी खाने पर तो कभी नॉमिनेशन पर। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें शिल्पा शिरोडकर और अविनाश मिश्रा की बहस होती नजर आई।

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Fight With Shilpa Shirodkar: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में आए दिन लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। बीते दिन अविनाश मिश्रा को बिग बॉस ने जेल में तो डाला, साथ ही राशन भी उनके कब्जे में दे दिया। इसके बाद अविनाश मिश्रा ने भी लोगों को दाने-दाने के लिए तरसाना शुरू कर दिया। वही हाल आज भी "बिग बॉस 18' में देखने को मिल सकता है। दरअसल, 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शिल्पा शिरोडकर नॉन-वेजिटेरियन लोगों के लिए अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) से नॉनवेज की मांग करती नजर आईं। लेकिन अविनाश ने उन्हें खाना देने से साफ इंकार कर दिया।

'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा ने खाने के लिए घरवालों को रुलाए खून के आंसू

End of Feed