Bigg Boss 18 Avinash Mishra Dating Bhavika Sharma In Real Life: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स लगातार कोशिश में लगे हुए हैं कि वे दर्शकों के दिलों पर राज करें। 'बिग बॉस 18' में गेम के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स की दोस्ती भी काफी चर्चा में बनी हुई है। सबसे पहली दोस्ती ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिक के बीच देखी गई थी। हालांकि इनमें भी ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) का बॉन्ड ज्यादा गहरा दिखाई दिया। यहां तक कि उनकी जोड़ी को देख लोगों ने बाहर हैशटैग भी बना दिया। लेकिन हाल ही में खबर आ रही है कि अविनाश मिश्रा असल जिंदगी में किसी और को डेट कर रहे हैं। वह लड़की कोई और नहीं बल्कि 'गुम है किसी के प्यार में' की सवि यानी भाविका शर्मा हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा ने चुम दरांग से बताए दिली जज्बात, बोले- सोचा था किसी को लाइक नहीं करूंगा लेकिन...
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) फेम अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) की डेटिंग से जुड़ी इस बात का खुलासा उनके करीबी सूत्रों ने दी है। सूत्र ने इस सिलसिले में बॉलीवुड शादी डॉट कॉम से कहा, "एक तो वो (अविनाश) भाविका के हर यू-ट्यूब व्लॉग में होता है। ये एक चीज है। इसके अलावा मुझे नहीं लगता कि अगर आप इनके किसी दोस्त से पूछोगे तो वो मना करेंगे। वो डेट कर रहे हैं। लेकिन अभी अविनाश और भाविका की टीम से कोई भी इस बात की पुष्टि नहीं करेगा। यहां तक कि भाविका भी इसपर कोई कमेंट नहीं करेंगी।" बता दें कि अविनाश मिश्रा को भाविका शर्मा के जन्मदिन पर भी देखा गया था। कई बार एक्टर भाविका शर्मा के व्लॉग में नजर आ चुके हैं। हालांकि उनकी डेटिंग की खबरों की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती।
'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा ने छुपाया रिलेशनशिप?
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की सबसे गहरी दोस्ती अभी तक ईशा सिंह (Eisha Singh) के साथ ही देखी गई है। दोनों अक्सर एक-दूजे के साथ बातें शेयर करते और एक-दूजे का ख्याल रखते दिखाई देते हैं। साथ ही अविनाश मिश्रा को कभी भी किसी दूसरी लड़की के बारे में 'बिग बॉस 18' में बात करते हुए नहीं देखा गया है।
