Bigg Boss 18 Avinash Mishra Tried To Characters Assassiantes Chahat Pandey: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स ने एक-दूजे को मात देने के लिए सारी हदें पार कर दी हैं। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स चुगलियों में लगे नजर आते हैं तो कुछ कंटेस्टेंट्स राशन के लिए ही झगड़ते दिखाई देते हैं। बीते दिन भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में जमकर तमाशा हुआ। जहां 5 बजे सुबह उठकर चाहत पांडे ने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के ऊपर पानी फेंक दिया तो वहीं 'ये रिश्ते हैं प्यार के' एक्टर ने भी उनसे बदला लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में दिखाया गया कि अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) आराम से सो रहे थे, लेकिन चाहत पांडे ने उनपर पानी फेंक दिया। इसके बदले में अविनाश मिश्रा ने उन्हें गंवार कहा, जिसपर चाहत पांडे ने कहा कि वह गांव की हैं, इसलिए वो उन्हें गंवार कह रहे हैं। लेकिन ये तू तू, मैं मैं यहीं खत्म नहीं हुई। 'बिग बॉस 18' में दिखाया गया कि अविनाश मिश्रा राशन के बदले सबको घर में बुलाते हैं और सरेआम कहते हैं, "ये चाहत पांडे, जिसके साथ मैंने दो साल लगातार काम किया। मैंने इन्हें कभी भी कॉफी के लिए नहीं पूछा।"
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने आगे कहा, "लेकिन मैं नेशनल टीवी पर सबको बताना चाहता हूं कि ये मुझसे मन ही मन प्यार करती हैं। इन्हें हर पल मेरा अटेंशन चाहिए होता है। अरे यार चाहत घर में और भी लड़के हैं, शहजादा इतना स्मार्ट लगता है। किसी और पर ट्राई कर लो यार।" अविनाश मिश्रा की ये बातें चाहत पांडे को चुभ जाती हैं और वह फूट-फूटकर रोने लगती हैं। चाहत पांडे जवाब देते हुए कहती हैं कि मैं तो क्या मेरे पैरों की धूल और जूती भी तुमसे प्यार न करे। थू है तुम्हारी सोच पर।
