Bigg Boss 18 Promo: रोती-बिलखती एलिस कौशिक से मुंह फेरकर चले गए अविनाश मिश्रा, ईशा संग भी दोस्ती में पड़ी दरार

Bigg Boss 18 Promo: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन बिग बॉस में एलिस कौशिक, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की तिगड़ी बिगड़ती नजर आ रही है। खासकर एलिस और अविनाश की दोस्ती में दरार पड़ रही है।

Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में बीते दिन टाइम गॉड बनने के लिए टास्क हुआ, जिसमें रजत दलाल ने बाजी मार ली। वहीं अब वह शो के नए टाइम गॉड बन सकते हैं। वहीं शिल्पा शिरोडकर को हराने पर करण वीर मेहरा की आंखों में आंसू आ गए। इन सबसे इतर 'बिग बॉस 18' की मशहूर तिगड़ी यानी एलिस कौशिक, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बीच भी दरार पड़ती नजर आ रही है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें एलिस कौशिक (Alice Kaushik) रो रही थीं। लेकिन अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) उनसे मुंह फेरकर चले गए। वहीं बाद में ईशा सिंह ने भी अविनाश के बर्ताव पर सवाल खड़े किये।

'बिग बॉस 18' में एलिस, ईशा और अविनाश के बीच पड़ी दरार

End of Feed