Bigg Boss 18 Vivian Dsena is missing his baby daughter: सलमान खान और कलर्स टीवी का विवादित शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने शातिर दिमाग से गेम में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के बीते दिन 'टाइम गॉड' की गद्दी के लिए नया टास्क हुआ, जिसमें घरवालों को एक-दूसरे से लड़ते-भिड़ते देखा गया। इन सबके बीच बीते दिन के एपिसोड में एक और खास चीज हुई जिसमें विवियन डीसेना (Vivian Dsena), श्रुतिका (Shrutika) से बात करते टाइम अपनी नन्ही परी को याद करते दिखाई दिए। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।
बिग बॉस 18 को शुरू हुए 6 हफ्ते बीत चुके हैं, ऐसे में घरवाले अपने परिवार को याद करने लग गए हैं। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लाडले विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने बीते एपिसोड में श्रुतिका (Shrutika) से बात करते हुए अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें की। विवियन डीसेना ने अपनी नन्ही परी के बारे में खुलकर बात की और बताया की वह उन्हें कितना याद करते हैं। श्रुतिका से बातचीत के दौरान टीवी अभिनेता ने कहा 'उनकी बेटी अभी सिर्फ 2 साल की है और वह बिल्कुल मेरे जैसी दिखती है। उसकी आदतें भी मेरे जैसी है। विवियन ने आगे कहा की सब लोग उसे 'मिनी मी' कहते हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ने अपनी बेटी को याद किया है।
विवियन डीसेना ने इससे पहले भी कशिश कपूर के साथ अपनी बच्चियों के बारे में बात की थी। कशिश कपूर के पूछे जाने पर की वह शादीशुदा हैं तो विवियन ने कहा था की 'हाँ और उनकी तीन बेटियाँ भी हैं। मेरी दो सौतली बेटी है और एक अपनी बेटी है।'
