टीवी मसाला

Bigg Boss 18: भजन-सत्संग छोड़ सलमान खान के शो में कदम रखेंगे अनिरुद्ध आचार्य! बाबाजी को मिला न्योता

Bigg Boss 18 Makers Approached Aniruddha Acharya For Salman Khan Show: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 18' की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खबरों की मानें तो शो के लिए हाल ही में अनिरुद्ध आचार्य को भी अप्रोच किया गया है, जिसे लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

Image

अनिरुद्ध आचार्य को मिला 'बिग बॉस 18' का ऑफर

Bigg Boss 18 Makers Approached Aniruddha Acharya For Salman Khan Show: टीवी का चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 18' छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो को लेकर लोगों में अभी से ही एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इतना ही नहीं, 'बिग बॉस 18' के लिए अभी तक कई सितारों को भी अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें दीपिका आर्या से लेकर मुनमुन दत्ता तक का नाम शामिल है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स के भी नाम सामने आए हैं। लेकिन हाल ही में जो नाम सामने आया है, उसने लोगों को चौंकाकर रख दिया है। दरअसल, 'बिग बॉस 18' के लिए बाबा अनिरुद्ध आचार्य (Aniruddha Acharya) को अप्रोच किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो "'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में मनोरंजन को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने बाबा अनिरुद्ध आचार्य (Aniruddha Acharya) को अप्रोच किया था। लेकिन उन्होंने सलमान खान के शो का ऑफर तुरंत ही ठुकरा दिया। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स या फिर खुद बाबा अनिरुद्ध आचार्य की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि अनिरुद्ध आचार्य ने कलर्स के एक और चर्चित शो 'लाफ्टर शेफ' में एंट्री की थी। उन्हें 'लाफ्टर शेफ' में देखने के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड नजर आए।

अनिरुद्ध आचार्य के 'बिग बॉस 18' रिजेक्ट करने पर फैंस ने यूं दिया रिएक्शन

बता दें कि अनिरुद्ध आचार्य (Aniruddha Acharya) के 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को ठुकराने पर दर्शक भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "शुक्र है कि इन्होंने रिजेक्ट कर दिया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अमोघ लीला प्रभू जी को भी 'बिग बॉस' का ऑफर मिला था। उन्होंने अजीबों-गरीब टास्क और घर में नॉनवेज के कारण शो ठुकराया था। शायद अनिरुद्ध आचार्य ने भी इसलिए ही किया है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article