Bigg Boss 18 Confirmed Contestant Kanika Mann: कनिका मान, जिन्होंने गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा में अपने अभिनय से फ़ेम हासिल किया था, अब सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में भाग लेने वाली हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार विशाल आदित्य सिंह के साथ चांद जलने लगा शो में देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कनिका मान (Kanika Mann) को इस साल बिग बॉस 18 में भाग लेने के लिए संपर्क किया गया है और जाहिर तौर पर अभिनेत्री इसमें भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि अभी तक बिग बॉस के मेकर्स की तरह से इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, कनिका मान को बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में भाग लेने के लिए संपर्क किया गया है और अभिनेत्री ने इस शो में हिस्सा लेने से भी हाँ कह दिया है। लेकिन बता दें कि बिग बॉस 18 के मेकर्स ने अभी तक कोई भी अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इस बीच आपको बात दें टीवी की दो और अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और सुरभि ज्योति को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने शो में हिस्सा लेने से मना कर दिया है।
इन सबके बीच बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 18, 5 अक्टूबर से जियो सिनेमा और कलर्स टीवी पर दस्तक देगा। आए दिन शो में हिस्सा ले रहे कन्टेस्टन्ट के नाम सामने आते रहते हैं। लेकिन अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी समाने नहीं आई है।
