Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा का मर्डर करना चाहती थीं Alice Kaushik? ट्रोलिंग के बाद फिर बदले सुर

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में एक एपिसोड के दौरान एलिस कौशिक (Alice Kaushik) को बोलते हुए सुना की वह करणवीर मेहरा का मर्डर करना चाहती हैं। अब शो से बाहर आते ही एक्ट्रेस ने अपने इस बयान पर लोगों को सफाई दी है और यह भी बताया की उन्होंने ऐसा क्यूँ कहा।

Bigg Boss 18: कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। जान का खतरा होने के बावजूद भी सलमान खान लगातार इस शो को होस्ट कर रहे हैं। मेकर्स शो को और भी ज्यादा चटपटा बनाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं ताकि टीआरपी लिस्ट में जगह बना सकें। बता दें शो का आगाज हुए 9 हफ्ते हो गए हैं लेकिन टीआरपी लिस्ट में अब तक शो का कोई नामों निशान नहीं है। इस बीच घर से हाल ही में बेघर हुईं एलिस कौशिक ने अपने बयान 'मैं करना का मर्डर करना चाहती हूं' पर सफाई दी है।

Bigg Boss 18

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से पिछले हफ्ते एलिस कौशिक बाहर (Alice Kaushik) हुईं और शो से निकलते ही एक्ट्रेस कई खुलासे कर रही हैं। इस बीच एलिस से पूछा गया की आखिर उन्होंने क्यूँ करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का मर्डर करने वाली बात नेशनल टेलीविजन पर कही? इस सवाल का जवाब देते हुए एलिस ने बताया कि मैं भी पर्सनल कमेन्ट कर सकती हूं, करणवीर की निजी जिंदगी के बारें में मैं भी जानती हूं। हालांकि शायद उनको यह बात पता नहीं है की मैं सब जानती हूं। साथ ही जब उन्होंने मुझे बिना किसी कारण के नॉमिनेट किया तो मैं चौंक गई थी। उस समय मुझे बहुत गुस्सा आया और मैं वो चीज कह दी लेकिन मेरा मतलब वो नहीं था।

End of Feed