Bigg Boss 18 Alice Kaushik Trolls For Playing Girl Card: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' की टीआरपी उठाने के लिए मेकर्स जमकर जद्दोजहद कर रहे हैं। यहां तक कि अब 'बिग बॉस 18' में टास्क भी शुरू करा दिया गया है, जिससे गेम में मनोरंजन का स्तर बढ़ सके। बीते दिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में टाइम गॉड बनने के लिए टास्क हुआ, जिसमें दो टीम बनाई गई टीम ए और टीम बी। टास्क में टीम को मिट्टी से डेस्क पर कुछ बनाना था, लेकिन दूसरी टीम उन्हें हराने के लिए वो चीज तोड़ सकती थी। इस टास्क में एलिस कौशिक (Alice Kaushik), विवियन डीसेना की टीम में थीं। लेकिन उन्होंने टास्क जीतने के लिए गर्ल कार्ड खेला और उनका ये तरीका लोगों को एक रत्ती पसंद नहीं आया।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में एलिस कौशिक (Alice Kaushik) को चुम दरांग और बाकी सदस्यों से कहते हुए सुना गया, "पता है मैंने डिफेंस क्यों चुना? क्योंकि मैं लड़की हूं ना और अगर कोई मुझे रोकेगा तो मैं कह सकती हूं कि यहां छुआ कैसे। वहां कैसे टच किया।" एलिस कौशिक की ये बात लोगों को जरा भी पसंद नहीं आई और उन्होंने एलिस कौशिक को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने एलिस कौशिक को ताना मारते हुए लिखा, "ये बहुत ही नीच हरकत थी गेम जीतने के लिए। कितनी घटिया लड़की है यार ये।"
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में एलिस कौशिक (Alice Kaushik) पर तंज कसते हुए दूसरे यूजर ने लिखा, "रजत दलाल ने साफ तौर पर बचाव किया है, नाकि अपना हाथ लगाया है। एलिस कौशिक गर्ल कार्ड यूज कर रही है। शर्म आनी चाहिए तुम्हें।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इसे कहते हैं महिला कार्ड खेलना वो भी जानबूझकर। सच में घटियापन है ये। एलिस कौशिक तुम हर बार और नीचे गिरती हो।"
