Bigg Boss 18: कंवर ढिल्लों के बाद Alice Kaushik ने किया शादी से इंकार, बोलीं 'पांच साल तक नहीं करूंगी'...

Bigg Boss 18: पिछले हफ्ते बिग बॉस 18 से एलिस कौशिक (Alice Kaushik) बाहर हो गईं जिससे फैंस को काफी बड़ा झटका लगा। इस बीच शो से एलिमिनेट होते ही अब एक्ट्रेस ने कंवर ढिल्लों और अपने शादी वाले प्रपोजल की कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है और साथ ही यह भी बताया की वह कब सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं।

Alice Kaushik on Kanwar Dhillon Denied Marriage Proposal: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से घर-घर मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक पिछले हफ्ते घर से बेघर हो गई हैं। कंटेस्टेंट के एलिमिनेशन से हर कोई परेशान है क्यूंकी शो के शुरुआत में सलमान खान ने एलिस को फाइनलिस्ट घोषित किया था। अब घर से बाहर आते ही हर कोई एलिस से उनके और बॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लों के बीच चल रही शादी के प्रपोजल वाली कंट्रोवर्सी पर रिएक्शन चाहता है। एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए एलिस ने कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया और यह भी बताया की वह कब शादी करने के लिए तैयार होंगी।

Alice Kaushik on Kanwar Dhillon Denied Marriage Proposal

मिड डे साइट से बात करते हुए एलिस कौशिक (Alice Kaushik) ने बताया कि मुझे लगता है कि कंवर ढिल्लों मतलब यह था कि हम अभी शादी नहीं करने जा रहे हैं, जो मुझे भी लगता है। जब सलमान सर ने पूछा कि क्या मैं शादी करना चाहती हूं? तो मैंने कहा 'नहीं सर, अगले 5 सालों तक नहीं'। मैंने कहा नहीं। कोई इनकार नहीं था, यह सिर्फ़ एक गलतफहमी थी। मेरा और कंवर को एक साथ 4 साल हो गए हैं और हमारा रिश्ता काफी गहरा है। मुझे अपने और कंवर के रिश्ते पर पूरा भरोसा है हमारे बीच में कोई गलतफहमी नहीं थी।

End of Feed