Bigg Boss 18: पिता की खुदखुशी को याद कर भावुक हुईं एलिस कौशिक, कहा 'हाथ में दिया था फंदे वाली रस्सी'...

Alice Kaushik on Father Suicide: टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक ने इस बार बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) में एंट्री ली है। ऐसे में इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पिता की मौत पर बात की। यह भी बताया कि उस दिन का मंजर कैसा था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए क्या है यह पूरी खबर।

Alice Kaushik on Father Suicide: बिग बॉस 18 के घर में इस बार सीरियल पंड्या स्टोर एक्ट्रेस एलिस कौशिक ने घर में एंट्री ली है। ऐसे में शो के शुरुआत में सलमान खान ने विवियन डिसेना के साथ-साथ एलिस कौशिक को शो का फाइनलिस्ट बताया। एलिस घर में जाने के बाद दर्शकों को एक पसंदीदा कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हुईं। अब एक्ट्रेस ने सलमान खान के शो में अपने पिता के सूइसाइड पर खुलकर बात की है। बताया कि कैसे पिता की मौत की खबर सुन वह गहरे सदमे में चली गई थी।

Bigg Boss 18 Alice Kaushik on Father Suicide

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में एलिस कौशिक (Alice Kaushik) बताती है की कैसे एक ऑफिशियल आदमी ने एक्ट्रेस के हाथ में वो रस्सी पकड़ाई जिससे पिता ने आत्महत्या की थी। एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने मुझे वो रस्सी हाथ में दे दी और कहा, इसे किया था। मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों किया या वह रस्सी मुझे क्यों सौंपी। शायद उसकी कोई भावना या इमोशन्स नहीं थे। फिर उन्हें मुझे वह फोटो व्हाट्सएप पर भेज दी और वह फोटो कहीं सालो तक मेरी आंखो के सामने से नहीं गई। इस बीच एलिस ने अपनी मां के दूसरी शादी को लेकर भी खुलासा किया।

End of Feed