टीवी मसाला

Exclusive: किरदार के चक्कर में खतरे में पड़ी थी अनुपमा की बेटी की जिंदगी, आए दिन मिलती थी जान से मारने की धमकी

Chandni Bhagwanani Reveals She Gets Death Threats And Body Shamed: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चांदनी भगवानानी ने अपने किरदारों से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन चांदनी ने बताया कि 'संजीवनी' के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलती थीं। यहां तक कि उनके वजन पर भी लोग बातें बनाने लगे थे।

Image

चांदनी भगवानानी को मिली थी जान से मारने की धमकी

Chandni Bhagwanani Reveals She Gets Death Threats And Body Shamed: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चांदनी भगवानानी 'अनुपमा' से निकलने के बाद अब थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। चांदनी भगवानानी ने अपने किरदार से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। वह न ेगेटिवके साथ-साथ पॉजिटिव रोल में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन अपने किरदार के कारण चांदनी भगवानानी एक बार काफी मुश्किल में पड़ गई थीं। यहां तक कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिलने लगी थी। इस बात का खुलासा खुद चांदनी भगवानानी (Chandni Bhagwanani) ने हाल ही में किया है। चादंनी भगवानानी का कहना है कि उनके साथ-साथ उनके माता-पिता को भी अजीबों-गरीब मैसेज मिलने लगे थे। यहां तक कि उनके वजन का भी मजाक बनाया गया था।

चांदनी भगवानानी (Chandni Bhagwanani) ने बताया कि ये सभी चीजें 'संजीवनी' के दौरान उनके साथ हुई थीं। इसपर 'अनुपमा' एक्ट्रेस ने कहा, "मेरे शरीर को बुरा-भला कहा गया। मेरे अपने कैरेक्टर पर सवाल उठे कि मैं कैसी लड़की हूं। मेरे मम्मी-पापा को मैसेज आने लगे थे और मुझे जान से मारने की धमकी भी मिली थी। मुझे लगने लगा था कि मैं डिप्रेशन में चली जाऊंगी और इस चीज को हैंडल नहीं कर पाऊंगी।" बता दें कि चांदनी भगवानानी ने 'संजीवनी' में डॉक्टर आशा कंवर का किरदार अदा किया था। उन्होंने इस सिलसिले में आगे कहा, "आप सोचो अगर आपके फोटो पर 10 कमेंट्स हैं, जिसमें से 4 आपके शरीर पर हैं, दो आपके कैरेक्टर पर हैं। लोग आपको अपशब्द कह रहे हैं।"

चांदनी भगवानानी (Chandni Bhagwanani) यहीं नहीं रुकीं। 'अनुपमा' एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "बहुत ही गंदी भाषा का इस्तेमाल किया जाता था। ऐसा लगता था कि लोग मेरे मुंह पर ये सब कह रहे हैं। तो मैं ये चीजें नहीं बर्दाश्त कर पा रही थी। मैं इंस्टाग्राम पर लाइव जाती थी और फैंस को डांटती थी, क्योंकि मैं बहुत परेशान हो गई थी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article