Bigg Boss 18 BTS: सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को लेकर खबरें तजे हो गई हैं। अभी हाल ही में मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो साझा किया था, जिसके बाद फैंस बहुत उत्साहित हो गए हैं। इस नए सीजन के साथ सलमान खान एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रहे हैं। बता दें की कुछ महीने पहले खत्म हुए बिग बॉस ओटीटी 3 को अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने होस्ट किया था। अब शो के प्रीमियर से पहले मेकर्स दर्शकों को प्रोमो और शूट के बिटिएस वीडियो शेयर कर उनके उत्साह को और बढ़ा रहे हैं। अब कल रात मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसके देखने के बाद फैंस खुद को कॉमेंट करने से रोक नहीं पाए हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
कलर्स चैनल पर शेयर किए गए बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में सलमान खान बोलते नजर आ रहे हैं की "ये आँख देखती भी थी और दिखती भी। पर सिर्फ आज का हा। पर खुलेगी एक ऐसी आँख, जिससे लिखा जाएगा इतिहास का पल। देखेगी ये आने वाला कल। होगा विज्ञान का प्रलय। खुलेगी स्वयं काल की आँख। इस साल देखेंगे बिग बॉस घर वालों का फ्यूचर। तो कौन बदलेगा अपनी रितन किस्मत। देखोगे अब होगा टाइम का तांडव।"
इस बीच बिग बॉस 18 के कन्टेस्टन्ट के नाम भी सामने आने लगे हैं। बता दें की लिस्ट में निया शर्मा, सागर ठाकुर, डॉली चाय वाला, पूजा शर्मा, शोएब इब्राहीम, दलजीत कौर, शिल्पा शिरदोकर, पद्मिनी कोल्हापुरी, धीरज धूपर, करण मेहरा, शहजादा धामिनी आदि कुछ नाम शामिल है।
