Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 सुर्खियों में छाया हुआ है। शो को ऑन एयर हुए 3 हफ्ते से ज्यादा हो चुका है। शो में अंकिता, विक्की जैन, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार समेत कई चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। बिग बॉस के थेरेपी रूम में नील भट्ट ने बताया था कि शो के
ऑन एयर होने से पहले विक्की ने उनसे बात की थी। घर में आने से पहले स्ट्रैटेजी बनाई थी। इस घर नील ने कहा कि स्ट्रैटेजी तो नहीं बनाई थी। लेकिन शो ऑनएयर होने से पहले विक्की ने उन्हें कॉल किया था।
वीकेंड का वार पर सलमान खान इस मुद्दे को उठाते हैं। मेकर्स ने शो का प्रोमो रिलीज कर दिया है। सलमान घरवालों से पूछते हैं कि बिग बॉस के घर में आने से पहले आप भी ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। क्या आप सब में से किसी ने उस कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ा है। विक्की सलमान के सामने कहते हैं कि मैंने घर में आने से दो दिन पहले नील को कॉन्टेक्ट किया था।
क्या शो से बाहर होंगे नील और विक्की
सलमान अंकिता से पूछते हैं कि क्या आपको पता था। अंकिता कहती हैं कि मुझे बाद में पता चला था। इसके बाद सलमान सना से पूछते हैं कि इसका क्या मतलब है। सना कहती हैं कि इसका मतलब है कि नील और विक्की ने शो का नियम तोड़ा है। अगर वॉयकम चाहें तो दोनों को इस शो से बाहर कर सकते हैं। क्या विक्की की गलती पड़ेगी उन पर भारी?
