Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी को है। घर में इस समय अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), विक्की जैन (Vicky Jain), मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui), मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra), अरुण माशेट्टी, अभिषेक कुमार बचे हुए हैं। मिड वीक एविक्श में आयशा खान घर से बेघर हो गई थी। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के घरवालों से बात की। घरवालों ने बताया कि कौन कहां गलत जा रहा है। मन्नारा की बहन मिताली ने कहा कि उसे टारगेट किया जा रहा है। मैंने लाइव फीड में देखा था कि ईशा, अंकिता और विक्की जैन बेड पर बैठकर मन्नारा को नाजायज कहा था। वो तीनों मिलकर उसका मजाक उड़ा रहे थे।
अंकिता और ईशा ने ऐसा कुछ भी कहने से मना कर दिया था। अंकिता ने कहा था लगता है गलत बिग बॉस देखकर आई है। अब बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट एंडी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लाइव वीडियो शेयर किया है जिसमें ये तीनों मन्नारा के जायाज और नाजायज होने का मजाक उड़ा रहे हैं। एंडी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, इसे बुलिंग कहते हैं।
ईशा और अंकिता ने मन्नारा को कहा- नाजायज
नॉमिनेशन टास्क हार जाने के बाद अंकिता और ईशा बौखला गई थी। दोनों ने मन्नारा को जमकर टारगेट किया। झगड़े के दौरान ईशा और अंकिता ने मन्नारा को पर्सनल चीजें बोलीं। झगड़े में भाषा की कोई मर्यादा नहीं रखी। वीकेंड पर सलमान ने भी ईशा और अंकिता की क्लास लगाई। सलमान ने ईशा से कहा था कि आप सिर्फ मन्नारा से ही क्यों लड़ रही थी। आपको तो चार लोगों ने मिलकर नॉमिनेट किया था ना। ईशा कोई जवाब नहीं देती है और बाद में मन्नारा से माफी मांगती हैं।
