Bigg Boss 17: ईशा- समर्थ की आशिकी देख भड़के दर्शक, बोले-ये गलत शो में आ गए हैं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 18, 2023, 01:52 PM IST

Bigg Boss 17: वीकेंड का वार पर समर्थ ईशा को किस करते हुए नजर आए। कपल का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स ने कपल को जमकर लताड़ लगाई है। लोगों का कहना है कि इन दोनों का अलग ही शो चल रहा है।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ज्यादातर टाइम साथ में नजर आते हैं। कपल के बीच में लड़ाई - झगड़े भी जमकर होते हैं। वीकेंड का वार पर समर्थ और ईशा एक- दूसरे के क्लोज होते नजर आए। सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स समर्थ और ईशा के रोमांटिक मोमेंट को देखने के बाद भड़क गए। यूजर्स कपल को जमकर खरी-खोटी सुना रहे है। वीडियो में ईशा और समर्थ बेड पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। ईशा काफी उदास नजर आ रही हैं और समर्थ से किसी बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में समर्थ ईशा की बात सुनते हुए उन्हें किस करते हुए नजर आते हैं। समर्थ कहते हैं कि हम दोनों अपने बीच की गलतफहमियां दूर कर लेंगे। यूजर्स का कहना है कि समर्थ घर में अलग ही दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इनको टेंपटेशन आयलैंड में भेजो। दूसरे यूजर ने लिखा, इनकी अलग ही लस्ट स्टोरी चल रही है। बिग बॉस के घर को आशिकी का धर्मशाला बनाकर रखा है।

End of Feed