Bigg Boss 17 से निकलते ही विक्की ने लुटाया पत्नी Ankita Lokhande पर प्यार, बोले- हम सबको तुम पर गर्व है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 30, 2024, 12:00 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस खत्म होने के बाद विक्की जैन ने लुटाया पत्नी अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पर प्यार। विक्की ने पत्नी संग फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा। विक्की और अंकिता की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस वायरल फोटो पर प्यार लुटा रहे हैं।

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 खत्म हो गया है। शो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने पति विक्की जैन के साथ आई थीं। शो पर दोनों के झगड़े हमेशा लाइमलाइट में थे। दोनों का रिश्ता शो में काफी उतार-चढ़ाव भरा था। शो खत्म होने के बाद विक्की ने अपनी पत्नी संग इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की हैं। फोटो शेयर करते हुए विक्की ने अंकिता की तारीफ की है।

एक फोटो में अंकिता और विक्की एक -दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। दूसरे फोटो में अंकिता और विक्की साथ में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में कपल एक- दूसरे के साथ पोज देते हुए नजर आ रहा है।

End of Feed