टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी को देखने के लिए जमा हुए सैकड़ों लोग, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Munawar Faruqui Latest News: बिग बॉस 17 (BB 17) के विजेता मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) कुछ देर पहले ही बिग बॉस की ट्रॉफी लेकर अपने लोगों के बीच पहुंचे हैं। मुनव्वर का स्वागत करने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए, जिस कारण पुलिस को डंडे का सहारा लेना पड़ा ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

Image

Munawar News

Munawar Faruqui Latest News: सोशल मीडिया से स्टार बने मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस 17 की ट्रॉफी बीती रात अपने नाम कर ली। उन्होंने टीवी की बड़ी स्टार अंकिता लोखंडे को पछाड़कर बिग बॉस 17 की ट्रॉफी पर अपना नाम लिखा है। मुनव्वर फारूकी को उनके फैंस ने दिल खोलकर सपोर्ट किया, जिसकी वजह से वो सलमान खान के शो में विजेता बनकर उभरे। कुछ देर पहले ही मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 की ट्रॉफी के साथ अपने घर पहुंचे, जहां उनका स्वागत उनके फैंस ने किया। मुनव्वर फारूकी के फैंस इतनी तादाद में उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे थे कि पुलिस को भी वहां चीजें संभालने में दिक्कत हुई।

पुलिस को करना पड़ गया लाठी चार्ज

मुनव्वर फारूकी का स्वागत करने के लिए फैंस बहुत बड़ी तादाद में पहुंचे थे, जिस कारण पुलिस को काफी दिक्कत हो रही थी। जब भीड़ थोड़ी आउट ऑफ कंट्रोल हुई तो पुलिस को चीजें संभालने के लिए लाठी का सहारा लेना पड़ा, जिसके बाद भीड़ को कंट्रोल किया जा सका। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियोज में साफ-साफ देखा जा सकता है कि पुलिस लाठी के सहारे भीड़ को कंट्रोल कर रही है। आप ये वीडियोज नीचे देख सकते हैं:

मुनव्वर के आगे सब हुए फेल

जब मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के घर में शामिल हुए थे तो उनके सामने कई सारे बड़े-बड़े दिग्गज चुनौती बनकर खड़े हुए थे लेकिन उन्होंने सबको धूल चटा दी। मुनव्वर फारूकी की फैन फॉलोइंग इतनी है कि उनके सामने टीवी की बड़ी स्टार अंकिता लोखंडे भी पानी मांगती दिखाई दीं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article