टीवी मसाला

Bigg Boss 17 में अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पाईं Ankita Lokhande, मेकर्स से कराएंगी वोटों की जांच?

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Upset With Defeat: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे 'बिग बॉस 17' में चौथे नंबर पर आईं। लेकिन अंकिता को लेकर खबर आ रही है कि वह अपनी हार से खुश नहीं हैं और मेकर्स से मिलकर अपने वोटों की जांच तक कराने वाली हैं।

Image

'बिग बॉस 17' में अपनी हार से दुखी हैं अंकिता लोखंडे

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Upset With Defeat: 'बिग बॉस 17' का फिनाले 28 जनवरी को हुआ, जिसमें मुनव्वर फारूकी ने जबरदस्त वोटों के साथ जीत हासिल की। फिनाले में जहां अभिषेक कुमार फर्स्ट रनर अप रहे तो वहीं मन्नारा चोपड़ा सेकंड रनरअप बनीं। उनके अलावा अंकिता लोखंडे चौथे नंबर पर आईं और अरुण महाशेट्टी पांचवे नंबर पर रहे। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के चौथे नंबर पर आने से उनके फैंस तो हैरान हैं ही, साथ ही एक्ट्रेस को लेकर कहा जा रहा है कि वह भी बहुत दुखी हैं। इतना ही नहीं, अंकिता लोखंडे को लेकर खबर आई है कि वह मेकर्स संग मीटिंग करके अपने वोट की जांच कराएंगी।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से निकलते वक्त अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के चेहरे पर मायूसी छाई हुई थी। यहां तक कि उन्होंने फिनाले से निकलने के बाद मीडिया को भी इंटरव्यू नहीं दिया। वहीं अब बिग बॉस 17 के ही एक फैनपेज ने अंकिता लोखंडे को लेकर दावा किया है कि एक्ट्रेस मेकर्स के साथ मिलकर वोट की जांच कराने वाली हैं। बिग बॉस के फैनपेज ने अंकिता लोखंडे के सिलसिले में लिखा, "अंकिता लोखंडे इस बात से खुश नहीं है कि उनके परिवार खासकर विक्की जैन की मां ने बाहर क्या हाल बनाया हुआ है। इसके साथ ही वह बिग बॉस 17 के फिनाले रिजल्ट के लिए मेकर्स से मुलाकात करेंगी। क्योंकि उन्हें भरोसा है कि अगर वह विजेता नहीं बनीं तो वह टॉप 2 में तो जरूर ही होतीं। ऐसे में वह वोटिंग देखना चाहती हैं।"

बता दें कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से जुड़ी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही एक्ट्रेस या उनकी टीम की ओर से मामले पर कोई बयान आया है। अंकिता लोखंडे के 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से जुड़े सफर की बात करें तो वह अपने और विक्की जैन के रिश्तों के कारण खूब चर्चा में रही थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article