Bigg Boss 17: आज बिग बॉस का फिनाले है। बिग बॉस के फिनाले से एक हफ्ते पहले अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति विक्की जैन (Vicky Jain) घर से बेघर हो गए। विक्की ने घर से बाहर निकलते ही पार्टी की। विक्की की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। शो में विक्की और अंकिता ने एक-दूसरे के बारे में कई बार निगेटिव चीजें बोली हैं। दोनों गुस्से में अपना आपा खोते हुए नजर आए। विक्की ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पत्नी अंकिता लोखंडे संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। इसी के साथ उन्होंने अपनी मां के रैवये पर भी राय रखी।
bigg boss 17 (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 finale: ये कंटेस्टेंट लेगा पैसों से भरा बैग, ये सदस्य बनेंगे शो के टॉप 4 फाइनलिस्ट
फैमिली वीक में विक्की की मां ने कहा कि तुम अपने पति को लात मार रही हूं। क्या तुम्हारी मां भी ऐसा ही करती थी। उन्होंने कहा कि हम कभी भी विक्की -अंकिता की शादी के समर्थन में नहीं थे। विक्की ने अपनी मां के लगाए आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।
विक्की जैन ने मां का किया बचाव
विक्की ने कहा कई बार पेरेंट्स के बीच में कॉम्युनिकेशन गैप की वजह से ऐसा होता है। अंकिता ने मजाक में मुझे चप्पल खेंक कर मारी थी। हम मस्ती कर रहे थे। लेकिन वो नेशनल टेलीविजन पर सही नहीं दिख रहा होगा। मैंने कई बार अंकिता से कहा था कि शो से बाहर भी हमारी दुनिया है। मैं तो अपने परिवार को हमेशा से जानता हूं। विक्की ने कहा, हम अपने परिवार से दूर थे। ऐसे में हम उन्हें कुछ समझा नहीं सकते थे। कम्युनिकेशन गैप की वजह से गलतफहमियां बढ़ गई।
