टीवी मसाला

Bigg Boss 17 की खातिर विक्की ने की अंकिता लोखंडे संग शादी! सासू मां ने बातों-बातों में उधेड़े रिश्तों के राज

Bigg Boss 17 Vicky Jain Marries Ankita Lokhande As An Investment: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कै रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं हाल ही में दिये इंटरव्यू में विक्की जैन की मां ने रिश्तों के राज ही उधेड़कर रख दिये।

Image

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की शादी पर रंजना जैन ने की टिप्पणी

Bigg Boss 17 Vicky Jain Marries Ankita Lokhande As An Investment: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में फैमिली वीक के बाद से ही अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Vicky Jain) के रिश्ते की एक-एक चीजें सामने आ रही हैं। खासकर विक्की जैन की मम्मी ने दोनों के रिश्ते पर कई कमेंट किये हैं। बता दें कि विक्की जैन ने अपने एक बयान में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) संग शादी को 'निवेश' का नाम दिया था। इस बात पर अब विक्की जैन की मम्मी ने भी चुप्पी तोड़ी है। लेकिन बातों-बातों में ही उन्होंने कुछ ऐसा बयान दे दिया, जो किसी को भी पसंद नहीं आ रहा है।

ई-टाइम्स संग इंटरव्यू के दौरान विक्की जैन (Vicky Jain) की मम्मी रंजना जैन से बेटे के 'निवेश' वाली बात पर सवाल किये गये। इसपर रंजना जैन ने जवाब दिया, "हीरोइन को पाना है तो मेहनत तो करनी पड़ी है। सरलता से तो नहीं आ जाती। निवेश तो बहुत करना पड़ता है, तब जाकर वो मिलती हैं। बहुत पैसा भी गंवाना पड़ता है, तब जाकर नखरे पूरे होते हैं।" रंजना जैन ने विक्की जैन के बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में कदम रखने की बात पर आगे कहा, "हमने विक्की को केवल अंकिता के लिए ही भेजा है। विक्की अकेले बिग बॉस नहीं आ पाता, वह शो में है तो सिर्फ अंकिता के कारण। एक आम लड़की उसे वहां तक नहीं पहुंचा पाती, जहां आज वह है। अंकिता ने ही इस चीज को संभव बनाया है। दोनों ने साथ में 'स्मार्ट जोड़ी' भी जीता था।"

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के विक्की जैन (Vicky Jain) की मम्मी ने रिश्तों के सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "हमारे पास विक्की के लिए बहुत सारे प्रपोजल आए थे, लेकिन हमने मना कर दिया। हमारा कहना था कि जो विक्की कहेगा, वो होगा। अब तूने पसंद किया है तो तू निभा अपना रिश्ता।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article