टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी के दावों पर नाजिला सिताशी ने तोड़ी चुप्पी, जमाने के सामने कही ये बात

Bigg Boss 17 Nazila Sitashi Reaction On Munawar Faruqui And Ayesha Khan: 'बिग बॉस 17' में बीते दिन आयशा खान और मुनव्वर फारूकी ने नाजिला सीताशी के बारे में जमकर बातें कीं, साथ ही उनपर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए। लेकिन अब इस मामले पर खुद नाजिला सीताशी का भी रिएक्शन सामने आया है।

Image

'बिग बॉस 17': मुनव्वर फारूकी की बातों पर आया नाजिला का रिएक्शन

Bigg Boss 17 Nazila Sitashi Reaction On Munawar Faruqui And Ayesha Khan: कलर्स टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी की धज्जियां उड़ चुकी हैं, चाहे वह अभिषेक कुमार हों या फिर ईशा मालवीय। वहीं इन दिनों मुनव्वर फारूकी और आयशा खान (Ayesha Khan) का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। बीते दिन मुनव्वर फारूकी पर आयशा खान ने कई संगीन आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने नाजिला सीताशी का मुद्दा भी उठाया। वहीं मुनव्वर ने भी नाजिला का नाम लेकर बताया कि उन्हें धमकी दी जाती थी। लेकिन अब इस मामले पर खुद नाजिला सीताशी का रिएक्शन सामने आया है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में देखने को मिला कि आयशा खान (Ayesha Khan) के संगीन आरोपों के बाद मुनव्वर फारूकी ने भी सफाई पेश की। उन्होंने नाजिला सीताशी से ब्रेकअप का कारण बताते हुए कहा कि वह उनके बेटे को बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहती थी। मुनव्वर फारूकी ने दावा किया कि नाजिला ने उनपर उनकी बहन के साथ रिश्ते में होने का आरोप लगाया था। नाजिला सीताशी के बारे में दावे करने के बाद मुनव्वर फारूकी ने आयशा खान से भी माफी मांगी। साथ ही मुनव्वर ने कहा कि मैं जिंदगी भर तुम्हारी गुलामी करने के लिए तैयार हूं।

bigg boss 17 (28)

bigg boss 17 (28)

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) औरआयशा खान (Ayesha Khan) के एपिसोड के बाद नाजिला सीताशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी रिएक्शन देते हुए लिखा, "कितनी शर्मनाक बात है कि लोग अपने आप को बचाने के लिए अब झूठ बोलने लगे हैं।" बता दें कि बीती रात आए 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के एपिसोड के बाद से ही मुनव्वर फारूकी और आयशा खान ट्रोल हो रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article