Bigg Boss 17: Ankita Lokhande को जली-कटी सुनाने पर ट्रोल हुईं विक्की जैन की मां, लोगों ने दिया 'वैंप' का टैग

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के मौसी कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 में हाल ही में विक्की जैन की मां ने एंट्री ली। ऐसे में सास और बहु अंकिता लोखंडे के बीच हुई बहस से फैंस काफी ज्यादा नाराज है। आखिर लोगों का इस बारे में क्या कहना है जानिए इस खास रिपोर्ट में।

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो बिग बॉस इस हफ्ते काफी मजेदार होने वाला है। घर में कंटेस्टेंट के परिवार वाले एंट्री लेंगे साथ ही शो में मिर्च मसाला लगाएंगे। जहां घर में चल रहे विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के कलेश से सभी परेशान होते हुए नजर आए हैं। लेकिन अब इसी बीच घर में एक्ट्रेस की सासु मां ने एंट्री ले ली है। अपने व्यवहार की वजह से अब विक्की जैन की मां एक बार फिर ट्रोलर्स के आंखों में चढ़ गई है।

Bigg Boss 17

बिग बॉस 17 (Big Boss 17) के घर में एंट्री लेते ही अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनकी सास के बीच तू तू मैं मैं शुरू हुई। इसी के साथ उन्होंने बताया की कैसे विक्की के पापा ने अंकिता की मां को फ़ोन पर सुनाया। अब ये प्रोमो देखते ही लोग विक्की जैन (Vicky Jain) की मां पर चढ़ गए हैं और उन्हें ट्रोल करने में जुट गए हैं। सिर्फ यही नहीं उन्हें वैंप का टैग भी दे रहे हैं।

End of Feed