टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मुनव्वर नहीं बल्कि इस शख्स के हाथ में ट्रॉफी देखना चाहते हैं लोग, ढेरों वोट देकर बनाया नंबर 1

Bigg Boss 17 This Contestants Beats Munawar Faruqui In Poll: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' के फिनाले में कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। वहीं हाल ही में द खबरी ने पोल शेयर किया है, जिसमें एक कंटेस्टेंट्स ने मुनव्वर फारूकी तक को मात दे दी है।

Image

मुनव्वर नहीं बिग बॉस का विजेता बनेगा ये शख्स

Bigg Boss 17 This Contestants Beats Munawar Faruqui In Poll: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के फिनाले में 19 दिन ही बाकी रह गए हैं। शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को मात देकर आगे पहुंचने में लगे हुए हैं। इस बीच लोगों का नजरिया भी साफ हो गया है कि वह किसे विजेता बनाना चाहते हैं। 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट्स की गेम देखते हुए द खबरी ने एक पोल शेयर किया, जिसमें लोगों वोट देकर यह जाहिर किया कि वह किसे 'बिग बॉस 17' का विजेता बनाना चाहते हैं।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में इन दिनों अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में द खबरी ने एक पोल शेयर किया था, जिसमें लोगों से अपना पसंदीदा कंटेस्टेंट चुनने की बात कही हुई थी। हैरत की बात तो यह है कि 'बिग बॉस 17' के इस पोल में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने मुनव्वर फारूकी को मात दे दी और खुद सबसे ज्यादा वोट के साथ लोगों के पसंदीदा कंटेस्टेंट बने। 'द खबरी' ने ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, "यू-ट्यूब पोल का अपडेट। 3 लाख से भी ज्यादा वोट मिले। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सटीक और सच्चा पोल। अभिषेक हर जगह बड़े मार्जिन के साथ आगे चल रहा है।"

बता दें कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को समर्थ जुरेल पर हाथ उठाने के लिए 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से बाहर निकाल दिया गया था। लेकिन उन्हें न केवल दर्शकों का सपोर्ट मिला, बल्कि रितेश देशमुख, प्रिंस नरुला और काम्या पंजाबी जैसे कई सितारों ने भी खूब सपोर्ट किया। इतना ही नहीं, सलमान खान ने भी अभिषेक कुमार का समर्थन किया, जिसके बाद उन्हें घर में वापिस लाया गया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article