Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इस सीजन काफी कुछ देखने को मिला। घर में ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल का लव ट्राइएंगल देखने को मिला जो काफी मजेदार था। ऐसे में पिछले हफ्ते घर से बहार हुए समर्थ ने घर से बाहर आकर काफी कुछ चौंका देने वाले खुलासे किये। साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और ईशा के रोमांस को लेकर चर्चा की।
ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) को बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में खुल्ला खुल्लम रोमांस करते हुए देखा गया। कैमरे के आगे कई बार दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया, जिसको लेकर काफी ज्यादा ट्रोल हुए। अब खुद समर्थ ने इस पर बात करते हुए कहा है की कोजी मैं जितना हूं वो तो उससे कम दिखाया है, रोमांटिक होना कुछ गलत नहीं है। ये कहीं रूल नहीं था की हम किस नहीं कर सकते हैं, मैं रियलिटी में ऐसा ही हूं। जब मैं घर से बाहर आया अंकिता लोखंडे ने मुझे किस और हग किया क्यूंकि वो मुझे छोटा भाई मानती है।
सिर्फ यही नहीं उन्होंने अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) संग हुए थप्पड़ कांड को लेकर बात करते हुए कहा की मैंने कुछ गलत नहीं किया उसे पोक कर के। कई बार अभिषेक ने ईशा को ऐसी चीजें कही जिसे मैं एक बॉयफ्रेंड होने के नाते नहीं सुन सकता हूं। मैं ये नहीं कह रहा हूँ की मेरी गलती नहीं है पर अभिषेक भी गलत नहीं था।
