टीवी मसाला

Bigg Boss 17: इस WKW दो लोगों को घर का रास्ता दिखाएंगे सलमान खान, एविक्शन में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट

Bigg Boss 17 Double Eviction On This Weekend Ka War: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में इस वीकेंड का वार दो कंटेस्टेंट पर गाज गिर सकती है। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह सलमान खान दो सदस्यों को घर से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

Image

'बिग बॉस 17' में होगा डबल एविक्शन

Bigg Boss 17 Double Eviction On This Weekend Ka War: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो इन दिनों दर्शकों पर तो छाप छोड़ ही रहा है, साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी जगह बना रहा है। 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में ट्विस्ट लाने के लिए इस वीकेंड का वार जबरदस्त ट्विस्ट आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के 'बिग बॉस 17' में इस सप्ताह डबल एविक्शन हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में इस वीकेंड का वार पर दो लोगों को बेघर किया जा सकता है। बता दें कि इस हफ्ते 9 सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे, जिसमें अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, नाविद सोले, मन्नारा चोपड़ा, समर्थ जुरेल, सनी आर्या, अरुण श्रीकांत और अनुराग डोभाल शामिल हैं। वहीं 9 सदस्यों में से भी तीन लोग डेंजर जोन में बने हुए हैं, जिसमें सनी आर्या, समर्थ जुरेल और नाविद सोले का नाम शामिल है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में अगर डबल एविक्शन होता है तो समर्थ और नाविद के ऊपर गाज गिर सकती है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। बता दें कि 'बिग बॉस 17' से अभी तक दो लोगों का पत्ता कट चुका है, जिसमें सोनिया बंसल और मनस्वी ममगई शामिल हैं। जहां सोनिया बंसल को दूसरे हफ्ते में घर का रास्ता तय करना पड़ा था तो वहीं मनस्वी ममगई अपनी एंट्री के हफ्ते बाद ही यानी तीसरे हफ्ते में ही घर चली गईं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article