Prabhas Salaar Trailer Release Date Out: साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 22 दिसंबर को प्रभास 'सालार' (Salaar) के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। उनकी यह फिल्म शाहरुख खान की 'डंकी' (Dunki) के साथ क्लैश होगी। यूं तो फिल्म का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे हैं। वहीं अब 'सालार' के ट्रेलर रिलीज की डेट भी सामने आ चुकी है, जिसे जानकर किसी का भी मन खुशी से झूम उठेगा।
'बाहूबली' स्टार प्रभास (Prabhas) की 'सालार' (Salaar) को लेकर कई दिनों से अटकलें लग रही थीं कि इसका ट्रेलर या तो नवंबर के आखिर या फिर दिसंबर की शुरुआत में रिलीज होगा। वहीं मेकर्स के अब प्रभास की 'सालार' के ट्रेलर रिलीज की तारीख 1 दिसंबर तय कर दी है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों की एक्साइटमें को और भी बढ़ा सकता है, ऐसे में मेकर्स ने इसे 22 दिन पहले रिलीज करने का फैसला किया है। बता दें कि प्रभास की 'सालार' एक एक्शन थ्रिलर मूवी है, जिसका टीजर 6 जुलाई को रिलीज हुआ था।
'डंकी' से टकराएगी 'सालार'
बता दें कि 'सालार' (Salaar) की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर साल का सबसे बड़ा क्लैश होने वाला है। दरअसल, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मूवी 'डंकी' जहां 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है तो वहीं प्रभास की 'सालार' बॉक्स ऑफिस पर 22 दिसंबर को दस्तक देगी। प्रभास के साथ इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, श्रुति हासन, टिन्नू आनंद, ब्रह्माजी और इश्वरी राव जैसे सितारे मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे।
