टीवी मसाला

Bigg Boss 17: इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स को मिलेगा गेट आउट पास, पल में टूटेगा विनर बनने का सपना

Bigg Boss 17 Double Eliminations On This Week: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें कि इस हफ्ते शो से एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता कटेगा, जिसमें रिंकू धवन के साथ-साथ नील भट्ट का नाम शामिल है।

Image

'बिग बॉस 17' में होगा डबल एविक्शन

Bigg Boss 17 Double Eliminations On This Week: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो के फिनाले का आगाज हो चुका है। हर एक कंटेस्टेंट अपनी गेम के जरिए लोगों को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इस सप्ताह बिग बॉस के एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स का विनर बनने का सपना टूट जाएगा। उन्हें एक साथ सलमान खान (Salman Khan) के शो से गेटआउट पास मिलेगा। जहां पहले एलिमिनेशन के लिए रिंकू धवन का नाम सामने आया था तो वहीं अब एक और शख्स का नाम सामने आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से कम वोट के कारण रिंकू धवन को जाना पड़ेगा। लेकिन उनके साथ-साथ नील भट्ट का पत्ता भी सलमान खान के शो से कट जाएगा। बता दें कि दोनों ही इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। उनके साथ-साथ अभिषेक कुमार और आयशा खान भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। लेकिन जहां वोटिंग ट्रेंड में अभिषेक कुमार और आयशा खान को अच्छे खासे वोट मिले थे तो वहीं रिंकू धवन और नील भट्ट को सबसे कम वोट मिले थे।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से नील भट्ट के एविक्शन को लेकर बिग बॉस के फैनपेज 'बिग बॉस तक' ने ट्वीट भी किया है। इसमें उन्होंने लिखा, "ब्रेकिंग, शॉकिंग डबल एविक्शन। रिंकू धवन और नील भट्ट 'बिग बॉस 17' से बाहर हो चुके हैं।" बता दें कि पिछले सप्ताह ही ईशा मालवीय के फैसले के कारण ऐश्वर्या शर्मा को घर से बेघर होना पड़ा था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article