Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Once Again Talks About Divorce With Vicky Jain: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी गेम के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। जहां एक तरफ मुनव्वर फारूकी पर लगातार धोखाधड़ी का आरोप लग रहा है तो वहीं विक्की जैन और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के रिश्ते में दरार बढ़ती ही जा रही है। हैरत की बात तो यह है कि अंकिता लोखंडे ने बीते दिन 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में एक बार फिर से तलाक की बात कह दी।
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में बीते दिन अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन को टास्क मिला था। इसमें जहां अंकिता, मुनव्वर के पक्ष वाली वकील थीं तो वहीं विक्की को मुनव्वर के खिलाफ खड़ा होना था। टास्क देने के बाद बिग बॉस ने अंकिता से मुनव्वर संग अपनी फीस की चर्चा करने के लिए कहा, इसपर विक्की ने उनकी टांग खींचते हुए कहा कि हर बार वो अंकिता की फीस तय करते हैं। इस बार वो अकेले फीस नहीं तय कर पाएंगी, क्योंकि मैं उनके साथ नहीं हूं। विक्की जैन की ये बात अंकिता लोखंडे को जरा भी पसंद नहीं आई और उन्होंने पति को ताना मारते हुए कहा, "इन्हें लगता है कि ये बहुत अच्छा बोलते हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।" दोनों की तू तू मैं मैं यहीं खत्म नहीं हुई। बिग बॉस ने विक्की जैन की टांग खींचते हुए कहा, "आप अंकिता लोखंडे के पति बनकर यहां आए थे, लेकिन अब उन्हें ये टैग यूज नहीं करना चाहिए और अंकिता को खेलने देना चाहिए।"
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में देखने को मिला कि बिग बॉस की बातें सुनने के बाद भी विक्की जैन नहीं रुके और लगातार अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को उनकी गेम के लिए छेड़ते रहे। इसपर अंकिता लोखंडे अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने बिग बॉस से कहा, "आप मेरे साथ ऐसे सब मत कीजिए, हमारी ही लड़ाई न हो जाए। हमारा ही डायवोर्स केस न शुरू हो जाए।" अंकिता लोखंडे की इस बात ने घरवालों को हैरान कर दिया। वहीं विक्की ने कहा, "अगर मैंने ये बात कही होती तो मामला अलग पड़ जाता।"
