Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) का रिश्ता नाजुक मोड़ पर है। शो में दोनों एक- दूसरे लड़ते दिखाई देते हैं। दोनों झगड़े के दौरान एक-दूसरे को तलाक की धमकी देते हैं। घर में दोनों के फाइट को कई यूजर्स फेक बता चुके हैं। लोगों का कहना हैं कि दोनों लाइमलाइट में बने रहने के लिए ऐसा करते हैं। अब बिग बॉस के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने दोनों को एक्सपोज कर दिया है।
Ankita Lokhande-Vicky Jain(credit pic: instagram)
अभिषेक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अभिषेक अरुण से कहते हैं कि ये दोनों का प्लान है कि कैसे लड़ाई करना। ये सब नाटक है।
अभिषेक ने खोली विक्की-अंकिता की पोल
अभिषेक ने कहा, मैं बताता हूं ये लोग क्या करते हैं। ये रात को रजाई में माइक उतारकर बात करते हैं और फिर कल की स्ट्रटिजी बनाते हैं। प्लान करते हैं कि मैं ये बोलूंगा तो मैं तेरे से लड़ूंंगा। फिर तू गेम में ऊपर दिखेगी क्योंकि विक्की भाई को पता है कि वो शो तो नहीं जीतेंगे। कम से कम मैं नहीं जीत रहा हूं तो मेरी पत्नी ये शो जीतेगी। अभिषेक की बातों से अरुण भी सहमत नजर आते हैं। अभिषेक के वायरल वीडियो पर कुछ लोगों ने सहमति जताई है। एक यूजर ने लिखा, भाई ने विक्की -अंकिता की गेम को डिकोड कर लिया है। दूसर यूजर ने लिखा, जो खुद कैमरे के लिए सब करता है। वो यहीं सोच सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा, हर कोई अभिषेक नहीं है।
