Bigg Boss 17 Anil Kapoor : टीवी का पसंदीदा शो बिग बॉस 17 इन दिनों छाया हुआ है। शो जैसे-जैसे फाइनल के नजदीक जा रहा है वैसे ही फैंस बेसब्री से विनर का इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज रात वीकेंड के वार में बिग बॉस 17 को और भी मजेदार बनाने के लिए अनिल कपूर( Anil Kapoor) आने वाले हैं जिससे शो में मस्ती मजाक का तड़का लगने वाला है। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें वह घर के सदस्यों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस 17 ( Bigg Boss 17) का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अनिल कपूर( Anil Kapoor) शो के सेट पर एंट्री ले रहे हैं। वहीं सलमान खान( Salman Khan) अनिल कपूर का स्वागत बड़े खास अंदाज में कर रहे हैं। वह अपनी फिल्म फाइटर को प्रमोट करने शो में आए हुए हैं। वहीं अनिल कपूर सलमान खान के साथ मिलकर गाने भी गा रहे हैं । दोनों स्टेज पर जमकर मस्ती-मजाक कर रहे हैं। वहीं अनिल कपूर घर के सदस्यों से भी बात करते हैं, मुनव्वर फारुकी अनिल कपूर के लिए शायरी सुना रहे हैं। इसी के साथ शो में सलमान खान एक और धमाका करने वाले हैं फाइनल से नजदीक घर से एक और सदस्य जाने वाला है जिसकी वजह से घर का माहौल बहुत गमगीन हो जाएगा। हालांकि घर से आयशा खान के बाद कौन जाएगा इसके बारे में फैंस को अभी कोई अंदाजा नहीं है।
बताते चले कि हाल ही में घर में आयशा खान( Ayesha Khan) को एविक्ट किया गया। वहीं अब बिग बॉस 17 में अंकिता लोखण्डे( Ankita Lokhande) , विक्की जैन( Vicky Jain) , मन्नारा चोपड़ा( Mannara Chopra) , अभिषेक कुमार( Abhishek Kumar) , मुनव्वर फारुकी, ईशा मालवीय( Isha Malviya) , अरुण माशेट्टी बचे हुए हैं। जैसे-जैसे फाइनल नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे घर से एक-एक कर सदस्य कम हो रहा है। फैंस भी अपने पसंदीदा सदस्य को जीताने के लिए जमकर वोट कर रहे हैं।
