This Contestant To Leave Bigg Boss 17 According Voting Trend: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स अपनी गेम से लोगों को इंप्रेस करने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि 'बिग बॉस 17' के कुछ सदस्य जहां लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं तो वहीं कुछ ने उनके दिमाग का दही बना दिया है। इस सप्ताह 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन की जाल में फंसे। वहीं अब नॉमिनेशन से जुड़ा वोटिंग ट्रेंड सामने आ चुका है।
Exclusive: Bigg Boss 17 नहीं बल्कि इस रिएलिटी शो पर Manisha Rani ने लगाई मुहर, अब मारेंगी शो में धांसू एंट्री
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से इस सप्ताह चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे, जिसमें अनुराग डोभाल, ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma), अंकिता लोखंडे और नील भट्ट शामिल है। वहीं वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो 'पवित्र रिश्ता' से सबकी चहेती बनने वाली अंकिता लोखंडे ने वोटिंग ट्रेंड में बाजी मार ली है। वहीं यूके राइडर यानी अनुराग डोभाल ने भी अच्छी खासी मात्रा में वोट हासिल करते हुए दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। हैरत की बात तो यह है कि इस सप्ताह नील भट्ट डेंजर जोन में आ गए हैं। वहीं उनकी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा को सबसे कम वोट मिले हैं।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का वोटिंग ट्रेंड देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) का इस सप्ताह शो से पत्ता कट सकता है। हालांकि 'बिग बॉस 17' को लेकर ये भी खबर है कि एलिमिनेशन में ट्विस्ट आ सकता है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।
