टीवी मसाला

Bigg Boss 17: फिनाले की दहलीज पर आकर इस कंटेस्टेंट की कटी घर की टिकट, नाम सुन खुशी से झूम उठेंगे आप

Bigg Boss 17 This Contestant Evicted Ahead Of Finale: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन फिनाले के नजदीक आने से पहले ही एक कंटेस्टेंट का पत्ता शो से कट चुका है, जिसका नाम सुनकर दर्शकों को भी डबल खुशी होने वाली है।

Image

'बिग बॉस 17' से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता

Bigg Boss 17 This Contestant Evicted Ahead Of Finale: सलमान खान का चर्चित शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फिनाले के नजदीक आते ही न केवल बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) दिलचस्प हो गया है, बल्कि इसकी टीआरपी रेटिंग में भी बड़ा बदलाव आया है। बता दें कि टॉर्चर टास्क के तहत बिग बॉस 17 के चार कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे, जिसमें ईशा मालवीय, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे और आयशा खान (Ayesha Khan) का नाम शामिल है। इतना ही नहीं, फिनाले के नजदीक आते ही एक कंटेस्टेंट के घर से बेघर होने की खबर भी सामने आ रही है।

बता दें कि बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में आज रोस्ट टास्क देखने को मिलेगा। इस टास्क के तहत कंटेस्टेंट अपनी-अपनी स्क्रिप्ट तैयार करके घरवालों को रोस्ट करेंगे और ऑडियंस से वोट बटोरेंगे। इस टास्क में जिस कंटेस्टेंट्स की स्क्रिप्ट ऑडियंस को पसंद आएगी, वो जीत जाएगा। लेकिन जिस कंटेस्टेंट की रोस्टिंग दर्शकों को पसंद नहीं आएगी, वे उन्हें घर से बेघर कर देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 17' में आए ऑडियंस ने आयशा खान (Ayesha Khan) को वोट देकर घर से बेघर कर दिया है।

द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, घर में आए दर्शकों के पोल के अनुसार आयशा खान (Ayesha Khan) का पत्ता बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से कट चुका है। बता दें कि शो को लेकर ये भी खबर है कि इस सप्ताह डबल एविक्शन होने वाला है। वहीं वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो ईशा मालवीय और विक्की जैन को दर्शकों से सबसे कम वोट मिले थे। ऐसे में उनमें से किसी एक के बेघर होने के मौके भी तेज हो गए हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article