Bigg Boss 17 Isha Malviya Slapped And Pushed Mannara Chopra: सलमान खान के चर्चित और धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जैसे-जैसे सलमान खान का शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) फिनाले की ओर बढ़ रहा है, ये और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। बीते दिन बिग बॉस 17 में टॉर्चर टास्क को लेकर टीम ए और टीम बी में जमकर झगड़ा हुआ। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने मन्नारा चोपड़ा को थप्पड़ मारा है।
बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में बीते दिन मुनव्वर फारूकी टीम बी द्वारा छुपाया गया मसाला ढूंढ निकालते हैं और उसे अपने पास रख लेते हैं। लेकिन इस बात को लेकर विक्की जैन और पूरी टीम बी उनसे लड़ने लगती है। वहीं मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra), मुनव्वर फारूकी का बचाव करने उनके पास खड़ी हो जाती हैं। इसी दौरान अभिषेक और आयशा खान में भी जमकर बहस होती है। तभी ईशा मालवीय भी वहां कुछ बोलते हुए आती हैं, लेकिन उनका हाथ मन्नारा चोपड़ा के मुंह पर लगता है। मन्नारा, ईशा का ये तरीका देख हैरान रह जाती हैं और उनकी शिकायत भी मुनव्वर से करती हैं।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में ईशा मालवीय (Isha Malviya) और मन्नारा चोपड़ा की लड़ाइयां यहीं खत्म नहीं हुईं। शो में ये भी देखने को मिला कि जब मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर के पास खड़ी थीं तो ईशा मालवीय उन्हें जानबूझकर धक्का दे देती हैं। ऐसे में मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी पर गिर जाती हैं। इतना ही नहीं, ईशा मालवीय मन्नारा के कैरेक्टर पर भी कीचड़ उछालती हैं। इन बातों को लेकर ईशा मालवीय जमकर ट्रोल हो रही हैं, साथ ही लोग मांग कर रहे हैं कि इनके खिलाफ कड़ा से कड़ा एक्शन लेना चाहिए।
