Bigg Boss 17 This Contestant Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन दिनों 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) मुनव्वर फारूकी की निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बना हुआ है। चारों ओर केवल मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui), आयशा खान और मन्नारा चोपड़ा की ही बातें हो रही हैं। बता दें कि इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेट हुए थे, जिसमें नील भट्ट, अभिषेक कुमार, आयशा खान और रिंकू धवन शामिल थीं। वहीं अब 'बिग बॉस 17' से खबर आ रही है कि शो से एक हसीना का पत्ता भी कट चुका है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 सलमान खान ने निकाली Ayesha Khan-Munawar Faruqui की हेकड़ी डांट सुन से बेहोश हुईं कंटेस्टेंट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सप्ताह 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से रिंकू धवन (Rinku Dhawan) को जाना पड़ा है। बता दें कि वोटिंग ट्रेंड में भी वह सबसे नीचे थीं। जहां अभिषेक कुमार ने वोटिंग ट्रेंड में बाजी मारी थी तो वहीं आयशा खान को भी अच्छी खासी मात्रा में 'बिग बॉस 17' के लिए वोट मिले थे। हालांकि नील भट्ट और रिंकू धवन डेंजर जोन में थे। वहीं अब आ रही खबरों के मुताबिक, इस हफ्ते रिंकू धवन को सलमान खान का घर छोड़कर जाना पड़ा है। बता दें कि घर में नील भट्ट और मुनव्वर फारूकी से उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी थी।
आयशा खान भी होंगी 'बिग बॉस 17' से बाहर!
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को लेकर ये भी खबर आ रही है कि आयशा खान भी मेडिकल कारणों से शो को बीच में ही अलविदा कह सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान की डांट के बाद उनकी तबीयत बिगड़ जाएगी, जिससे उन्हें बीच में ही शो छोड़ना पड़ेगा।
